संदीप सोनी के ट्रांसफर आदेश को राज्य शासन ने किया रद्द, बने रहेंगे महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक

Mar 15, 2024 - 16:36
Mar 15, 2024 - 16:39
 0  2.5k
संदीप सोनी के ट्रांसफर आदेश को राज्य शासन ने किया रद्द, बने रहेंगे महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक

भोपाल (आरएनआई) कुछ ही समय पहले संदीप सोनी को महाकाल मंदिर प्रशासक के पद से हटाया गया था और उन्हें निवाड़ी अपर कलेक्टर बनाया गया था। लेकिन अब कुछ दिनों बाद ही राज्य शासन ने इस ट्रांसफर आदेश को केंसल करते हुए उन्हें फिर से महाकाल मंदिर के प्रशासक बनाया है। इस बारे में प्रमुख विभागों की बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

आपको बता दें की 21 सितंबर 2022 में उज्जैन में संदीप सोनी पदस्थ हुए थे और इसके साथ ही उनके पास में श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक के पद तो था ही साथ में यूडीए में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। हालांकि अब उन्हें एक बार फिर महाकाल मंदिर के प्रशासक बनाया जाना उनकी योग्यता और निष्ठा का प्रमाण है।

दरअसल इस तरह का प्रशासकीय फेरबदल आम बात नहीं है, लेकिन इसका केंसल हो जाना बहुत ही असाधारण है। राज्य शासन का यह निर्णय संदीप सोनी की कार्यक्षमता और प्रशासनिक योग्यता को दर्शाता है। संदीप सोनी का फिर से महाकाल मंदिर के प्रशासक बनाया जाना उनकी योग्यता को समझते हुए किया गया है। इससे मंदिर की प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने में सहायक होगा।

वहीं जानकारी दे दें की शनिवार को ही प्रशासनिक सर्जरी के चलते आदेश जारी किया गया था जिसमें संदीपकुमार सोनी को यूडीए सीईओ व महाकाल मंदिर प्रशासक के पद से हटा दिया गया था और उन्हें निवाड़ी में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया था। लेकिन अब आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की आई लिस्ट में संदीप सोनी को फिर से एक बार महाकाल मंदिर का प्रशासक बनाया गया है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0