आबकारी विभाग में तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना के आदेश

Friday, March 15, 2024 - 16:45
Updated: 3 years ago
0
आबकारी विभाग में तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना के आदेश

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन ने अब आबकारी विभाग के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन आदेशों में सहायक आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले मध्य प्रदेश शासन लगातार तबादला आदेश जारी कर रहा है, शासन ने  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के तबादला आदेश कल 14 मार्च देर शाम जारी किये उसके बाद आबकारी विभाग के 8 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए।

मप्र शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने सहायक आबकारी आयुक्त नीरजा श्रीवास्तव सम्भागीय उड़नदस्ता भोपाल को प्रभारी उपायुक्त राज्यस्तरीय उड़नदस्ता भोपाल के पद पर पदस्थ किया है, वहीं मधु सिंह भयडिया को सहायक आबकारी आयुक्त मंदसौर से प्रभारी उपायुक्त आबकारी मुख्यालय ग्वालियर पदस्थ किया है और इंदर सिंह जामोद सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन को प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता सागर के पद पर पदस्थ किया है और राज नारायण सोनी, सहायक आबकारी आयुक्त देवास को सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन पदस्थ किया है।

बृजेन्द्र कोरी जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर को जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर पदस्थ किया। मंदाकिनी दीक्षित जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर को जिला आबकारी अधिकारी देवास बनाया । शिव चरण चौधरी प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय उज्जैन को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मंदसौर बनाया। धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया सहायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता कार्यालय इंदौर को प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर पदस्थ किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User