संदिग्ध हालत में जहर खाने से महिला की मौत, पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर घोष गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो गई। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चलें कि कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव निवासी जमुना प्रसाद पाण्डेय पुत्र देव नारायण पाण्डेय ने सुल्तानपुर घोष थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री प्रीति का विवाह करीब चार वर्ष पहले सुल्तानपुर घोष गांव के रहने वाले स्वर्गीय हरिमोहन शुक्ला के पुत्र भानू शुक्ला के साथ किया था। हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। पुत्री का पति भानु शुक्ला, सास कांति देवी, जेठ शानू शुक्ला, ननद संगीता देवी, पापे देवी, रेनू देवी, दहेज को लेकर पुत्री को आए दिन मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की शाम जहर देकर मार दिया। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि जब इसकी जानकारी मिली तो वह परिवार के साथ तत्काल थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित आलिया हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां पुत्री गंभीर हालत में थी। गंभीर हालत में पुत्री ने अपने भाई व उससे बताया कि सभी लोगों ने जबरदस्ती जहर पिला दिया है जिससे इलाज के दौरान पुत्री की मौत हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



