संत संसद में शामिल होने लंदन पहुंचे संतों का हीथ्रो एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
स्वामी चक्रपाणि नन्द गिरी जी
लंदन (आरएनआई)। संत संसद में सम्मिलित होने के लिए पधारे देश के प्रतिष्ठित संतों का लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणिनन्द गिरी जी महाराज, Network 10 के चीफ एडिटर श्री संजय गिरी जी, श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज, पंडोखर सरकार, महामंडलेश्वर उमाकांतानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद जी महाराज तथा अन्य पूज्य संत उपस्थित रहे।




लंदन स्थित सिद्ध आश्रम के प्रमुख श्री राज राजेश्वरानंद गुरुजी एवं उनके भक्तगणों तथा त्रिलोचन दास जी महाराज के अनुयायियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर सभी संतों का पारंपरिक रीति से स्वागत-सत्कार किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूज्य संतों की अगवानी करते हुए श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)