संकरी गली में क्लीनिक बना मुसीबत, रहवासियों का विरोध—शिफ्ट करने की मांग

Thursday, April 23, 2026 - 18:09
Updated: 6 months ago
0
संकरी गली में क्लीनिक बना मुसीबत, रहवासियों का विरोध—शिफ्ट करने की मांग

गुना (आरएनआई) घनी आबादी वाली दुबे कॉलोनी गुना में एक डॉक्टर दंपति द्वारा चलाए जा रहे क्लीनिक की वजह से दिन भर मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ लगी रहती है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की पार्किंग और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं रोजमर्रा की हो गई हैं।

पड़ोसी निवासियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने घरों के गेट पर फ्लेक्स लगाए हैं, जिन पर साफ-साफ लिखा है- “कृपया हमारे गेट के सामने कोई वाहन खड़े ना करें”। इस भीड़-भाड़ से कॉलोनी के माहौल पर असर पड़ रहा है और रोजाना की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

कॉलोनी के निवासी अनिल भार्गव, गोपाल स्वर्णकार, अमित शर्मा, सुनील पांडे, प्रमोद भार्गव, हरिओम मेहता सहित कई अन्य लोगों ने इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से क्लीनिक संचालन के नियमों की जांच करने और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

निवासियों का कहना है कि डॉक्टरों का क्लीनिक तो जरूरी है, लेकिन घनी बस्ती में बिना किसी व्यवस्था के इसे चलाने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वे चाहते हैं कि या तो क्लीनिक को शिफ्ट किया जाए या फिर पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए उचित इंतजाम किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User