श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या का भारत दौरा आज से, तीन दिन में द्विपक्षीय एजेंडा पर फोकस

Oct 16, 2025 - 11:02
 0  216
श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या का भारत दौरा आज से, तीन दिन में द्विपक्षीय एजेंडा पर फोकस

नई दिल्ली (आरएनआई): श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह 16 से 18 अक्तूबर तक भारत में रहेंगी।

द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता
दौरे के दौरान अमरसूर्या भारतीय नेताओं के साथ शिक्षा, तकनीकी सहयोग, व्यापार, नवाचार और रणनीतिक साझेदारी जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने इसे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मज़बूत करने वाला दौरा बताया है।

IIT दिल्ली और नीति आयोग का दौरा
अमरसूर्या आईआईटी दिल्ली और नीति आयोग भी जाएंगी। यहां शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में भारत-श्रीलंका साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। वह पहले श्रीलंका की शिक्षा मंत्री रह चुकी हैं, इसलिए इस यात्रा में अकादमिक सहयोग भी प्रमुख एजेंडा रहेगा।

हिंदू कॉलेज में पूर्व छात्रा के रूप में सम्मान
दौरे का एक विशेष पड़ाव दिल्ली विश्वविद्यालय का हिंदू कॉलेज होगा, जहां उन्होंने 1991 से 1994 तक बीए ऑनर्स (समाजशास्त्र) की पढ़ाई की थी। बतौर पूर्व छात्रा उनके सम्मान में कॉलेज ने समाजशास्त्र प्रयोगशाला (सॉशियोलॉजी लैब) उनके नाम समर्पित की है, जिसका उद्घाटन वह स्वयं करेंगी।

कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव का अवसर है। कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परिसर भ्रमण भी आयोजित किया गया है। वह उस कक्षा को भी देखेंगी जिसमें उन्होंने छात्र जीवन बिताया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.