श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया रुक्मिणी-कृष्ण विवाह उत्सव

Wednesday, June 3, 2026 - 20:53
Updated: 2 months ago
0
श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया रुक्मिणी-कृष्ण विवाह उत्सव

कछौना हरदोई (आरएनआई)कछौना कस्बे के बाबा कुशीनाथ मंदिर प्रांगण में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन दिन मंगलवार को रुक्मणी कृष्ण विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास श्री सतगुरु शरण ने रासलीला और श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का विस्तृत वर्णन किया व्यास जी ने रासलीला का वर्णन करते हुए बताया कि गोपियों ने भगवान श्री कृष्ण को पति रूप में पानी की इच्छा व्यक्त की थी भगवान श्री कृष्ण ने उनकी इच्छा पूरी करने का वचन दिया गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने और उनसे प्रेम करने का भाव था जो पूरी तरह वासना रहित था इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने रास रचाया इसमें उन्होंने एक अद्भुत लीला दिखाई जितनी गोपिया थी इतने श्री कृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य हुवा इस अवसर पर पटाखे दागे गए और मिठाइयां बांटी गई कथा के यजमान बलराम गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 4 जून दिन बृहस्पतिवार को हवन और 5 शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगाअंत में मुख्य यजमान बलराम गुप्ता ने परिवार समेत भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी के चरणों की पूजा की और व्यासपीठ की आरती उतारी इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User