श्री रामलीला कमेटी के प्रमोद सिंह अध्यक्ष चयनित, दशहरा महोत्सव 2025 का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) नगर के मुहल्ला बैलाही बाजार रामलीला मैदान स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मन्दिर में श्रीराम लीला कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त कार्यकारणी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रमोद सिंह उर्फ शिवम सिंह परिहार को आगामी तीन वर्षों 2025, 2026, 2027 के लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष के रुप में चुना गया।
सभी संरक्षक मंडल व सदस्यों की आपसी सहमति से प्रमोद अध्यक्ष चुने गए। श्री रामलीला कमेटी बिंदकी द्वारा दशहरा महोत्सव 2025 का शुभारंभ हवन-पूजन, प्रसाद वितरण कर हुआ। इस मौके पर संरक्षक मंडल के राम कुमार साहू, नरेन्द्र गुप्ता, सुनील बाबा, अनिल गुप्ता चार्ली, गोपाल जी गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम ओमर, उपाध्यक्ष नवीन सिंह चैहान, महामंत्री दिनेश मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष गुप्ता, चंद्र प्रकाश चंदु, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य उदय छोटू, रजत अग्रवाल, अन्नू गुप्ता अढे, वरिष्ठ सदस्य मुन्नालाल सोनकर, रामकुमार गुप्ता, रजत अग्रवाल, उदय छोटू, अभिषेक बाजपेई, उदय साहू, अन्नू गुप्ता, प्रिन्स गुप्ता, सोनू गुप्ता, आशीष तिवारी, रामजी त्रिवेदी, शिवम अवस्थी, कृष्ण कुमार ओमर, अभिलाष सैनी, अश्विन मिश्र, देवांश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता भी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



