570 ग्राम गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार
फतेहपुर (आरएनआई) थरियांव थाना पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 570 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
आबकारी व थाना थरियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रज्जू उर्फ राजेश पुत्र शिवसागर निवासी ग्राम बहरामपुर थाना थरियांव को ग्राम बहरामपुर से एक बंडल में 570 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सोनकर, कांस्टेबल मनोज यादव, आबकारी निरीक्षक रमेश कुमार क्षेत्र-1 सदर अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



