श्री फ्लोर आटा मिल ने शनि देव मंदिर व गोपालनगर में कराया विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Saturday, October 18, 2025 - 21:42
Updated: 12 months ago
0
श्री फ्लोर आटा मिल ने शनि देव मंदिर व गोपालनगर में कराया विशाल भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर (आरएनआई) श्री फ्लोर आटा मिल के प्रोपराइटर शिवम साहू ने शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शनि देव मंदिर व गोपालनगर में किया। यह भव्य आयोजन दो प्रमुख स्थानों पर एक साथ संपन्न हुआ।

पहला आयोजन चकमुगल मोड़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री शनि देव मंदिर के पावन परिसर में हुआ, और दूसरा आयोजन घनी आबादी वाले गोपाल नगर क्षेत्र में किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का उद्देश्य श्री शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करना और बड़े पैमाने पर अन्न सेवा करना था। भंडारे को लेकर सुबह से ही दोनों स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल था। श्री शनि देव मंदिर में, दर्शन-पूजन के लिए आए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। दर्शन के उपरांत, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पंक्तिबद्ध होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर जय शनि देव के जयकारों से गूंज रहा था। वहीं, गोपाल नगर में भी आयोजित भंडारे में स्थानीय निवासियों, राहगीरों और जरूरतमंदों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक श्री फ्लोर आटा मिल के प्रोप्राइटर शिवम साहू ने बताया कि यह आयोजन प्रभु की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। इस पूरे आयोजन के प्रबंधन और संचालन में शिवम साहू का मुख्य सहयोग रमेश साहू, पवन कुमार साहू, शंभू साहू, मलय प्रसाद साहू ने किया। इन सभी व्यक्तियों ने न केवल व्यवस्थाओं की कमान संभाली, बल्कि स्वयं भी भक्तों को प्रसाद परोस कर सेवा धर्म का निर्वहन किया। विशाल भंडारा दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा। जिसमें हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया। क्षेत्र के लोगों ने श्री फ्लोर आटा मिल और साहू परिवार के पुण्य कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User