दीपोत्सव पर प्रशिक्षुओं ने बनाई मानव श्रृंखला, दीप जलाकर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Saturday, October 18, 2025 - 21:41
Updated: 12 months ago
0
दीपोत्सव पर प्रशिक्षुओं ने बनाई मानव श्रृंखला, दीप जलाकर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर (आरएनआई) दीपावली के अवसर पर वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति व सामाजिक संदेश के साथ त्योहार मनाया। मानव श्रृंखला बनाकर दीप जलाए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
 
दीपावली के मौके पर वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में अनोखा आयोजन देखने को मिला। यहां प्रशिक्षुओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दीप प्रज्जवलन किया और रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर उत्सव का रंग जमाया। सभी ने देश के वीर शहीदों की याद में दीप जलाकर उन्हें नमन किया। आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक अध्यक्ष अभिनेष मौर्य ने कहा कि यह पहल न सिर्फ दीपावली का उत्सव, बल्कि देशभक्ति और एकता का संदेश भी देती है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिनेष मौर्य समेत प्रशिक्षक और छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए और जय हिंद के नारों से माहौल गूंज उठा। वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि त्योहार केवल खुशियों का नहीं, बल्कि देश और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User