शिवपुरी स्टेशन पर सनसनी: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ट्रेन इंजन में घुसा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Aug 12, 2025 - 14:49
Aug 12, 2025 - 15:16
 0  783

शिवपुरी (आरएनआई) कल सोमवार दोपहर करीब 4:15 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात व्यक्ति अचानक खड़ी ट्रेन के इंजन में जा घुसा और खुद ट्रेन चलाने की जिद करने लगा। यात्रियों और रेलवे स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। 

गनीमत रही कि उक्त व्यक्ति ने इंजन में कोई छेड़छाड़ नहीं की, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस कार्रवाई के बाद ट्रेन को दोबारा कैलारस के लिए रवाना कर दिया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0