शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड का खुलासा, शॉर्ट एनकाउंटर के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी (आरएनआई) करेरा क्षेत्र में अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सुपारी लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के दौरान शिवपुरी के चिरली तिराहा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ के दौरान पतेंद्र पुत्र हरदास सिंह रावत, निवासी चाँदपुर थाना डबरा, को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके साथ जहीर खान पुत्र रफीक, निवासी थाना बड़ोनी, तथा गोलू उर्फ राजकुमार पुत्र अरविंद रावत को भी दबोच लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों ने सुपारी लेकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। मामले में अन्य संभावित आरोपियों और साजिशकर्ताओं की तलाश जारी है। पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है ताकि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



