शिक्षा अधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया, 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर मुख्य सचिव व निदेशक को भेजा

Wednesday, October 15, 2025 - 20:02
Updated: 12 months ago
0
शिक्षा अधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया, 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर मुख्य सचिव व निदेशक को भेजा

फतेहपुर (आरएनआई) यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया तत्पश्चात बीएसए के माध्यम से अपर मुख्य सचिव व शिक्षा निदेशक को मांग पत्र भेजते हुए सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। बीएसए ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया।
 
एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह एवं जनपदीय सचिव दीपक कुमार की अगुवई में बीएसए कार्यालय में धरना प्रारंभ किया गया। धरने का संचालन संरक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने किया। धरने के दौरान 18 सूत्रीय मांगों के संबंध में जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रकाश डाला। धरने के समाप्त होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के माध्यम से 18 सूत्रीय मांग पत्र अपर मुख्य सचिव माध्यमिक/बेसिक, महानिदेशक स्कूल शिक्षा व शिक्षा निदेशक माध्यमिक/बेसिक, अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज को भेजा। बीएसए ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाष कुमार, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, संगठन मंत्री सुरजीत कुमार, अरविन्द कुमार साहू, मानस रावत, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, मोनू, शाइस्ता नसरीन, सरिता, अभिलाष, राजेश कुमार, श्याम बिहारी, सौरभ, विनीता, कु0 कोमल, देशराज पाल, गंगाराम उत्तम, विनीत रस्तोगी, राघवेन्द्र आदि लिपिकीय संवर्ग के सदस्य मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User