शाहाबाद: चोर कभी चोर को नहीं पकड़ता, सिपाही पकड़ता है- शंकराचार्य
शाहाबाद हरदोई। धर्म यात्रा पर निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का शनिवार को शाम अल्लाहपुर तिराहा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग करने एवं गौ हत्या न करने का संकल्प दिलाया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज अपने निर्धारित कार्यक्रम से दो घंटे लेट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचे शंकराचार्य का सनातन प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान पत्रकारों द्वारा अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में पूछे गए प्रश्न उन्होंने कहा चोर कभी चोर को नहीं पकड़ता है हमेशा सिपाही चोर को पकड़ता है। शंकराचार्य ने कहा चोरी करने वाले भी वही है और जांच करने वाले भी वही है। इसलिए सवाल ही नहीं उठता है कि कोई चोर पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा जो सरकार गौ माता को राज्य माता घोषित नहीं कर सकती है उस सरकार को आपको वोट देने के लिए भी सोचना पड़ेगा। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता करने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का काफिला सवायजपुर के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर चौधरी उमेश गुप्ता, डॉक्टर मनीष शर्मा, पुतान खां, अहिवरन लाल, रचित गुप्ता, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)