शाहाबाद: एसडीएम ने रैन बसेरे का निरीक्षण कर अलावों की हकीकत परखी
शाहाबाद हरदोई। एसडीएम अंकित तिवारी ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में स्थापित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अंकित तिवारी ठंड से गरीबों को बचाने के लिए बनाए गए रैन बसेरा का निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका पहुंचे। यहां पर उन्होंने बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में रजाई, गद्दा, तकिया और अलाव की व्यवस्था मिली। पीने के पानी का भी प्रबंध किया गया था। उसके बाद उन्होंने बस स्टैंड, नवीन मंडी स्थल, अल्लाहपुर तिराहा, अस्पताल परिसर आदि स्थानों पर नगर पालिका परिषद द्वारा जलाए जा रहे अलावों की भी हकीकत परखी। अधिकांश स्थानों पर अलाव जलते हुए मिले तथा कुछ स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था चल रही थी। उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया है कि ठंड से राहत दिलाने के लिए अलावों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

