69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: गुना में राष्ट्रीय स्तर की हलचल शुरू
गुना (आरएनआई) खेल के क्षेत्र में गुना जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली 69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर 2025 तक गुना में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इसी क्रम में प्रतियोगिता स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने सहायक संचालक सुश्री प्रेरणा गुप्ता पहुंचीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कर्नाटक, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय, उड़ीसा, CISCE, मणिपुर, CBSE, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की टीमें गुना पहुंच चुकी हैं। शेष राज्यों की टीमें रात्रि तक एवं 25 दिसंबर तक गुना पहुंचेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



