कायस्थ महासभा 7235 की ओर से नितिन नवीन से भेंट: राजेश श्रीवास्तव ने दी बधाई, भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

Dec 24, 2025 - 20:08
 0  1k
कायस्थ महासभा 7235 की ओर से नितिन नवीन से भेंट: राजेश श्रीवास्तव ने दी बधाई, भाजपा नेतृत्व का जताया आभार

लखनऊ (आरएनआई)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने आज नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा की कोर कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित नेता को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक दायित्व से नवाजा जाना पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ता, नागरिकगण और कायस्थ समाज के विभिन्न संगठन—अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत तथा संगत पंगत संगठन भारत—ने श्री नितिन नवीन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने श्री नितिन नवीन को जौनपुर स्थित सिद्धपीठ माता शीतला चौकियां माई धाम में आने का आमंत्रण भी दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशहित और समाजहित में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.