शाहाबाद: "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर हुई परिचर्चा फोटो - पर चर्चा में मौजूद बुद्धिजीवी

Sunday, April 20, 2025 - 17:36
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर हुई परिचर्चा  फोटो - पर चर्चा में मौजूद बुद्धिजीवी

शाहाबाद हरदोई। चित्र गुप्त सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा ब्लाक सभागार में आयोजित "एक राष्ट्र एक चुनाव" विषयक परिचर्चा में एन जी ओ प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही साथ कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। इससे मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन सरकार के दोनों स्तरों के लिए अपने मत डाल सकेंगे, हालाँकि देश भर में मतदान कई चरणों में कराया सकता है। इन चुनावी समय-सीमाओं को एक साथ जोड़ने के दृष्टिकोण का उद्देश्य चुनावों के लिए किए जाने वाले प्रबंध से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना, इसमें लगने वाले खर्च को घटाना और लगातार चुनावों के कारण कामकाज में होने वाले व्यवधानों को कम करना है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू ने बताया एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा यही है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों। खर्च बचे, समय बचे। नगर अध्यक्ष ने कहा बार-बार चुनाव होने से विकास की गति प्रभावित होती है। महामंत्री सतेंद्र राजपूत,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित, डी सी डी एफ अध्यक्ष रामदास गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र, दीपक पांडेय आदि ने अपने अपने विचारों से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। इस गोष्ठी एवं परिचर्चा में अभिषेक श्रीवास्तव,प्रभाकर बाजपेयी, विवेक राजपूत, अमित मिश्र, अनुज कुमार मिश्र,अमित श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, संजय अग्निहोत्री, आशा राम राठौर, कुलदीप श्रीवास्तव, सत्यम सक्सेना अनिल सिंह, शेर सिंह, हरि मिश्र, संदीप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह अंकित गुप्ता सुभाष रस्तोगी, गोपाल त्रिपाठी कमल सिंह, अजीत कुमार, मुकेश बाल्मीकि, संजीव बांगा, अनुराग यादव, प्रदीप मिश्र आदि प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। आयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने सभी अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User