शासन के महत्‍वपूर्णं कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन से अधिक पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Thursday, February 13, 2025 - 21:11
Updated: 2 years ago
0

गुना  (आरएनआई) अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी द्वारा एक दर्जन से अधिक पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अपना स्‍पष्‍टीकरण समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्‍तुत करने संबंधी आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेश अनुसार 13 फरवरी 2025 को राजस्‍व वसूली की समीक्षा के दौरान पाया गया कि संबंधित पटवारी बैठक में उपस्थित नही रहे एवं संबंधित पटवारियों द्वारा शासन के महत्‍वपूर्णं कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है एवं कार्य भी संतोषजनक नही पाया गया। उक्‍त कृत्‍य वरिष्‍ठ के आदेश की अवहेलना एवं स्‍वेच्‍छाचारिता की श्रेणी में आता है। जिसके चलते एक दर्जन से अधिक पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर समक्ष में अपना उत्‍तर प्रस्‍तुत करने के आदेश जारी किये गये हैं। निर्धारित अवधि में उत्‍तर प्राप्‍त नही होने की दशा में संबंधित पटवारियों के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी। 

इन पटवारियों के विरूद्ध जारी किये गये कारण बताओ सूचना पत्र

विनोद किरार पटवारी तहसील बमोरी, राधेश्याम धाकड़ पटवारी,धनेश कलावत पटवारी तहसील बमोरी,भगवत धाकड़ पटवारी तहसील बमोरी, श्रीमती जान्हवी शर्मा पटवारी तहसील बमोरी, राधेश्याम छारी पटवारी वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी, राम रघुवंशी पटवारी वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी, रामलाल देवरिया पटवारी वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी, श्रीमती अमृता साहू पटवारी  वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी, अनिकेत कोरी, श्रीमती अमृता साहू पटवारी, रविन्द्र शर्मा पटवारी वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी,आकाश माहोर पटवारी वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी एवं विशाल रघुवंशी पटवारी वृत्त फतेहगढ़ तहसील बमोरी के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User