ग्राम नेगमा में अतिक्रमण एवं नवीन निर्माण के संबंध में संतोषजनक जवाब प्रस्‍तुत नही करने पर तहसीलदार गुना (ग्रामीण) के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Thursday, February 13, 2025 - 21:11
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) सुविग सूत्रो की जानकारी अनुसार गुना अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे द्वारा तहसीलदार गुना (ग्रामीण) कमल मण्‍डेलिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अपना स्‍पष्‍टीकरण समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्‍तुत करने संबंधी आदेश जारी किये हैं। 

*जारी आदेश अनुसार कलेक्‍टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना द्वारा ग्राम नेगमा में उद्योग विभाग एवं पंचायत की आवंटित भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवंटित भूमि पर फसल बोकर अतिक्रमण के साथ नवीन निर्माण भी किया गया है। जिसके संबंध में तहसीलदार गुना(ग्रामीण) मण्‍डेलिया द्वारा समाधानकारक 
जवाब नही दिया गया। तहसीलदार श्री मण्‍डेलिया का उक्‍त कृत्‍य शासन निर्देशों के विपरीत होकर वरिष्‍ठ के आदेश की अवहेलना, स्‍वेच्‍छाचारिता एवं उदासीनता की श्रेणी पाया गया। जिसके चलते अनुविभागीय अधिकारी गुना द्वारा तहसीलदार गुना (ग्रामीण) श्री मण्‍डेलिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर अपना स्‍पष्‍टीकरण समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्‍तुत करने के आदेश जारी किये हैं। बताया जाता है कि गुना ग्रामीण तहसीलदार कमल सिंह मंडलिया के द्वारा पूर्व में भी जिल्द बंदोबस्त में शासकीय दर्ज जमीन के 3 नामांतरण मोटी राशि लेकर कर दिए हैं। दूसरी तरफ कुछ नामांतरण जो की रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के रूप में तर्ज हैं की फाइलें नामांतरण के लिए प्रचलन में है और दलाली से जुड़े लोगों के द्वारा मोटी राशि राजस्व कर्मियों के पास पहुंचने की भी सूत्रो की खबर है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User