शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से किया रेप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) एक किशोरी ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर थाना कल्याणपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने रेप की घटना किया। इस मामले में पीड़ित किशोरी ने सोमवार की शाम लगभग चार बजे आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज कराए मुकदमे में किशोरी ने बताया कि कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक जंगल में आरोपी ने तीन बार रेप की घटना की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

