सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से रहें दूर: एसडीएम

Jun 23, 2025 - 18:55
Jun 23, 2025 - 19:01
 0  81

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली सभागार में सोमवर को पीस कमेटी की एक अहम बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखना, विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना, और प्रशासन व आम जनता के बीच समन्वय को बेहतर बनाना था।

बैठक में क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय, खागा कोतवाल राजेश सिंह, कंछल गुट के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल समेत नगर के प्रमुख व्यापारी, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने मिलकर खागा क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहें और किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। सीओ ब्रजमोहन राय ने कहा कि सभी समुदायों को एक-दूसरे के धर्म और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने भी लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या समस्या को बातचीत से सुलझाया जाए। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली। बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0