युवक ने फांसी लगाकर दी जान
फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती कालोनी में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार अस्ती कालोनी निवासी रामविशाल का पुत्र राजेश ने रविवार की रात उस वक्त घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कमरे में राजेश का फांसी पर लटका शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

