शहीद दिवस पर जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर

Friday, March 24, 2023 - 00:26
Updated: 4 years ago
0
शहीद दिवस पर जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर

गुना। शहीद दिवस के अवसर पर जेसीआई पायनियर गुना द्वारा गुरुवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर केंट पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माँ भारती के लिए अपने जान की आहुति देनेवाले सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की वीरता एवं समर्पण को नमन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आरंभ किया गया। जेसीआई के अध्यक्ष मयंक अग्रेस ने बताया की जेसीआई पायनियर गुना शहीदी दिवस पर इस साल का यह दूसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अतिथि पूर्व सी एम एच ओ डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

शिविर में पंचमुखी मंदिर के पुजारी श्री हरिदास जी महाराज, जितेंद्र यादव, विशाल सुमन ,आशुतोष कुशवाह, अर्पित गर्ग ,डॉ राहुल रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया गया। जिनको जेसीआई द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर अभिषेक शर्मा, सचिव जेसी अंशुल तायल, जेसी चित्रांग अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी विकास टाटिया, गौरव देशमुख एवं डॉ अशोक कुमार, ऋषभ जैन ,कपिल उपाध्याय, संतोष सेन, अनिल नामदेव , इसरार खान, सिस्टर पूजा धाकड़ सहित जेसीआई गुना पायोनियर के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User