आचार्य रामविलास चतुर्वेदी द्वारा निर्मित सनातन पंचांग का हुआ विमोचन

Friday, March 24, 2023 - 00:09
0
आचार्य रामविलास चतुर्वेदी द्वारा निर्मित सनातन पंचांग का हुआ विमोचन

वृन्दावन।आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत प्रवक्ता आचार्य रामविलास चतुर्वेदी के द्वारा निर्मित सनातन पंचांग का विमोचन श्रीनाभापीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरु स्वामी सुतीक्षणदास देवाचार्य महाराज, पीपाद्वाराचर्या श्रीमद्जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ के कर कमलों द्वारा किया गया।
श्रीनाभापीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरु स्वामी सुतीक्षणदास देवाचार्य महाराज, पीपाद्वाराचर्या श्रीमद्जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज ने कहा कि ब्रज में मनाए जाने वाले सभी उत्सव इस पंचांग में अंकित हैं। आचार्य रामविलास चतुर्वेदी द्वारा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य चन्द्र आदि ग्रहों की गणना करके इस पंचांग का जो निर्णय निर्माण किया है,उसके लिए हम उन्हें शुभाशीष प्रदान करते हैं।साथ ही प्रभु से यह कामना करते हैं कि वे इसी प्रकार से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते रहें।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने बताया कि सनातन संस्कार सेवा धाम की ये विशेषता है कि पूरे भारतवर्ष में प्राचीन मंदिरों में सनातन पंचांग पहुंचाता है।इसके अलावा उन सभी तिथियों को जो कि समाज के लिए आवश्यक हैं,उनका शोध करके एक करने का प्रयत्न किया जाता है।सनातन पंचांग में मुहूर्त, उत्सव तिथियों के अनुसार महापुरुषों की जयंती अंक ज्योतिष वास्तु शास्त्र एवं सनातन धर्म के विशेष कार्यों का विवरण स्पष्ट करके दिया जाता है।
इस अवसर पर आचार्य बद्रीश,आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य महाराज,आचार्य नरोत्तम शास्त्री, पंडित रामनिवास "गुरुजी", आचार्य करणकृष्ण गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, डॉ. राधाकांत शर्मा, ज्ञानेश चंद्र गौड़, गिरिराज किशोर, बालो पंडित, गिरिराज शरण शर्मा, मदन गोपाल बनर्जी, गुलशन चतुर्वेदी, जितेंद्र शास्त्री, रामरतन शास्त्री, अखिलेश शास्त्री, सुनील शास्त्री, हरिओम शास्त्री, वेदांत शर्मा एवं विशाल शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User