शहर के विकास को लेकर रोटरी सदस्यों ने गुना कलेक्टर से की मुलाकात, नगर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर श्री कन्याल की विशेष रुचि

Thursday, March 6, 2025 - 14:31
Updated: 2 years ago
0
शहर के विकास को लेकर रोटरी सदस्यों ने गुना कलेक्टर से की मुलाकात, नगर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर श्री कन्याल की विशेष रुचि

गुना (आरएनआई) शहर के विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं के लिए प्रस्तावित  महत्पूर्ण विषयों को लेकर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर बहुत उत्सुकता के साथ सक्रिय रहते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से चर्चा कर रहे हे। इसी को लेकर एक दिन पूर्व रोटरी क्लब गुना के प्रतिनिधि मंडल ने गुना कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर श्री कन्याल से सौजन्य भेंट की ओर उन्हें रोटरी क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष जितेंद्र खुराना, सचिव मनोज बिंदल, रोटरी सदस्य एस के सक्सेना एवं विकास जैन नखराली सहित अन्य रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर गुना से चर्चा के दौरान रोटरी सदस्यों ने शहर के विकास कार्य में रोटरी क्लब की क्या भूमिका रहे इस पर विचार विमर्श हुआ। मीडिया को बताया शहर के विकास और सौंदर्यकरण को लेकर आने वाले दिनों में रोटरी भवन गुना में कलेक्टर श्री कन्याल के साथ नगर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध जनों के साथ एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होने वाला हे। जिसमें शहर के विकास को लेकर प्रबुद्धजनों से राय ली जाएगी। बता दे कि गुना कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा गत दिनों शहर का भ्रमण किया था। उन्‍होंने मेडिकल कॉलेज, नानाखेडी़ से दो खंभा फोरलेन का निर्माण, प्रवेश द्वार, रिंग रोड, अमृत योजना सीवर लाईन, इंडस्‍ट्री एरिया, स्‍पोर्ट कॉम्‍प्‍लेक्‍स,  नानाखेडी़ कृषि उपज मण्‍डी एवं थोक सब्‍जी मण्‍डी का निरीक्षण शहर की भौगोलिक स्थिति को समझा और आवश्‍यक जानकारी प्राप्‍त की गई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User