शहर का जर्जर पानी की टंकी PHE नपा वाटर वर्क्स कभी भी गिर सकता हैं, कलेक्टर ओर सीएमओ संज्ञान ले

Friday, June 13, 2025 - 21:26
Updated: 1 year ago
0
शहर का जर्जर पानी की टंकी PHE नपा वाटर वर्क्स कभी भी गिर सकता हैं, कलेक्टर ओर सीएमओ संज्ञान ले

गुना (आरएनआई) आज बारिश के साथ आई तेज आंधी ने वाटर वर्क्स यानी पीएचई ऑफिस में कुछ पुराने पेड़ों की डालियां तोड़ दीं। यहां स्थित पानी की टंकी भी हादसे को निमंत्रण दे रही है। ये टंकी लंबे समय से शहर के प्रमुख हिस्सों में पानी पहुंचाती रही है। 12 पिलर पर 50 साल से खड़ी करीब 60 फुट ऊंची पानी की इस टंकी के पिलर वक्त की मार से खस्ताहाल हो चुके हैं। 

फिलहाल इसी टंकी से ही पानी के टैंकर भरकर शहर  में सप्लाई भी की जा रही है। इसके कई पिलर्स क्षतिग्रस्त होने लगे हैं जिनसे सरिया बाहर झांकने लगा है। बताया जाता है कि इस टंकी की हालत को देखते हुए इसे अब पूरा नहीं भरा जाता। कारण कि वजन से इसके पिलर फूलते हुए दिखाई पड़ने लगे हैं। कई जगह सरिया बाहर की ओर झुक कर निकला हुआ है।

इस टंकी के नीचे ही नगरपालिका के जल प्रकोष्ठ का दफ्तर है तथा परिसर में ग्रामीण पीएचई का दफ्तर भी है। सुभाष कॉलोनी के कुछ मकान भी इस टंकी के नजदीक हैं। कोई हादसा हो उसके पहले कोई जिम्मेदार लोग इस खस्ता होती टंकी की सुध ले ले तो ठीक है। ताकि आंधी, पानी, भूकंप जैसे दैवीय प्रकोप या मानवीय भूल से कभी टंकी पूरी क्षमता से भर दी गई तो स्टाफ की कमी से जूझ रहे विभागों के कुछ लोग और कम न हों।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User