दमोह में मीम विवाद: शराब विक्रेता की तस्वीर बनाकर पोस्ट करने वाले युवक को गांववालों ने कराया पैर धोकर माफी, फिर वही पानी पीने को कहा
दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह के पटेरा ब्लॉक के सतरिया गांव में शराब बंदी थी। लेकिन अन्नू पांडे गांव में शराब बेचा करता था।
शिकायत के बाद जब अन्नू पकड़ा गया। तय सज़ा के अनुसार उसे गांव में घूम कर सबसे माफ़ी मांगी और आगे से शराब नहीं बेचने की कसम खाई। साथ ही ₹2100 अर्थ दंड भी दिया।
इस बीच परषोतम कुशवाह नाम के युवक ने अन्नू का मीम बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसमें AI के जरिये उसे जूते की माला पहने दिखाया गया।
गांव में जैसे बात फैली, तो परषोतम ने 15 मिनट में मीम डिलीट कर दिया। माफ़ी भी मांग ली।
लेकिन अन्नू पांडे तब बात पहुँच गई। उस ने परसोत्तम और उसके परिवार को खूब गालियां दीं।
फिर सतरिया गांव और आस-पास के ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हुए और कहा कि ये तो समस्त ब्राह्मण समाज का अपमान है।
गांव के लोगों ने कहा ऐसे फोटो डालना ग़लत है. जिसके बाद परषोतम ने अपनी गलती मानी और अन्नू और समस्त गांव के लोगों से माफ़ी मांगने की बात कही. लेकिन सिर्फ़ माफ़ी काफ़ी नहीं रही।
फिर उस से पैर धुलवाए, फिर वही पानी पीने को कहा !
इस घटना के बाद अनुज ने वीडियो जारी कर दी?
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



