शराब की दुकान के पास मिले शव की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Jun 16, 2025 - 19:42
Jun 16, 2025 - 19:51
 0  270

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नगर क्षेत्र के किशनपुर रोड पर एक शराब की दुकान के पास मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त हो गई। जिसकी पहचान विजय नगर निवासी अमरलाल गुप्ता के रूप में की गई है। उधर घटना को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। 

बताते चलें कि रविवार की सुबह करीब सात बजे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने देखा कि एक व्यक्ति शराब की दुकान के सामने बेसुध अवस्था में पड़ा था। पहले तो लोगों ने उसे नशे की हालत में मानकर अनदेखा किया लेकिन काफी देर तक जब वह न हिला और न ही कोई प्रतिक्रिया दी, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से कुछ पैसे और पहचान पत्र मिला था। जिससे उसकी शिनाख्त अमरलाल गुप्ता के रूप में हुई। अमरलाल के परिजनों को सूचना दी गई। जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के अनुसार अमरलाल सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन अचानक इस प्रकार मौत हो जाना संदेह पैदा कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रथम दृष्टया मौत का कारण अत्यधिक नशे की हालत या हार्ट अटैक बताया जा रहा है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0