आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट आज
फतेहपुर (आरएनआई) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि कल (आज) लिव गार्ड मानेसर हरियाणा के प्रतिनिधि द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। यह कंपनी प्रशिक्षार्थियों को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप योजना के तहत अपने यहां रोजगार के अवसर प्रदान करवाएंगी। कैंपस प्लेसमेंट में आईटीआई पास आउट सभी व्यवसायांे व डिप्लोमा होल्डर प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग ले सकते हैं। उन्होने यह भी बताया कि सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैरियर रेडिएशन वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें मेधा व निदेशालय के प्रतिनिधि शशांक व विशेष सिंह द्वारा सॉफ्ट स्किल्स के प्रति प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया जिसमें संस्थान के अप्रेंटिस प्रभारी अमित मिश्र एवं रोजगार प्रभारी रुचि स्वामी ने सहयोग प्रदान किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

