शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल

भाजपा से इसी हफ्ते इस्तीफा देने वाले धैर्यशील मोहिते पाटिल ने शरद पवार की पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें सोलापुर जिले की माढा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

Apr 15, 2024 - 00:40
 0  1.2k
शरद पवार की पार्टी में शामिल हुए धैर्यशील मोहिते पाटिल

सोलापुर (आरएनआई) भाजपा से हाल ही में इस्तीफा देने वाले धैर्यशील मोहिते पाटिल रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में माढा लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। राकांपा सपा के प्रदेश जयंत पाटिल ने कहा कि धैर्यशील 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

धैर्यशील सोलापुर जिले के प्रभावशाली नेता विजयसिंह मोहिते पाटिल के भतीजे हैं। शरद पवार की पार्टी में शामिल होने के बाद सोलापुर जिले के अकलुज में धैर्यशील मोहिते पाटिल के घर पर एक समारोह आयोजित किया गया। जयंत पाटिल ने कहा, आज हम धैर्यशील मोहिते पाटिल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना 10वां उम्मीदवार घोषित करते हैं। वह माढा सीट से हमारे उम्मीदवार होंगे और 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने माढा से मौजूदा सांसद रंजीत नाइक निंबालकर को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

राकांपा में शामिल होने के बाद धैर्यशील मोहिते पाटिल ने कहा, सोलापुर की जनता के सम्मान के लिए मैंने राकांपा में शामिल होने के फैसला किया है। मैंने 11 अप्रैल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। आज तक भाजपा से किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। मैं सोलापुर और माढा के लोगों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। इससे पहले दिन में शरद पवार विजयसिंह मोहिते पाटिल के आवास पर गए थे।

महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट के लिए 19 अ्रप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना चार जून को होगी। माढ़ा में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.