व्यापारियों को दी जाएगी बेहतर सुविधाएं: मंडी सचिव
नवागंतुक मंडी सचिव का किया स्वागत
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) सभी व्यापारियों व किसानों को मंडी में बेहतर सारी सुविधाएं दी जाएगी। ताकि एक ओर किसान अपना अनाज बेच सकें और व्यापारी खरीद सके। जो भी परेशानी है उन्हें समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा, समस्याएं हल की जाएगी। व्यापारियों व किसानों के साथ समय-समय पर बैठक भी की जाएगी। यह बात नगर के मंडी समिति कार्यालय में नवागंतुक मंडी सचिव ने व्यापारियों द्वारा किए गए स्वागत के बाद कही।
नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी समिति में नवागंतुक मंडी सचिव राजित राम वर्मा का बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति बिंदकी द्वारा स्वागत किया गया। नवागंतुक मंडी सचिव ने कहा कि सभी व्यापारियों को सारी सुविधाएं दी जाएगी। व्यापारियों व किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसी को कोई परेशानी नहीं आने पाएगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि व्यापारी अपना व्यापार बेहतर ढंग से कर सकें। समय-समय पर व्यापारियों के साथ बैठक भी होगी। सभी व्यापारी नियमानुसार काम करें कोई दिक्कत हो तो तुरंत अवगत कराएं, समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर मिलर्स एवं गल्ला व्यापार समिति बिंदकी के अध्यक्ष शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेंद्र उमराव, ओम शुक्ला अरविंद वर्मा, नवीन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, धीरज वर्मा, सौरभ गुप्ता, राम शंकर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



