जरूरतमंद मरीज के लिए आचार्य ने किया रक्तदान
फतेहपुर (आरएनआई) जिले के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज शीला पत्नी राज कुमार निवासी आबूनगर को डिलीवरी के बाद रक्त की कमी हो गई। जिला अस्पताल रक्तकेंद्र में ओ पॉजिटिव रक्त उपलब्ध न था। जिसकी जानकारी सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को होते ही वेरिफिकेशन कर संस्था के ग्रुप में मैसेज डाला गया। ग्रुप में मैसेज देखकर सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यापक आचार्य महेश तत्काल रक्त देने के लिए तैयार हो गए और देर रात 10 बजे जिला अस्पताल रक्तकेंद्र पहुंच कर अपना 95 वां रक्तदान किया। जिससे मरीज के तीमारदार को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सका। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रसून तिवारी, विवेक मिश्रा व रक्तकेंद्र लैब टेक्नीशियन अखिलेश, लैब अटेंडेंट राजू कैथवास, सुभाष मौर्य उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

