वैश्य कैलेंडर 2026 का विमोचन समारोह संपन्न, वैश्य समाज की ताकत ही हमारा मुख्य उद्देश्य - राजेश अग्रवाल
गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2026 के बहुरंगीय कैलेंडर का प्रकाशन जिला मुख्यालय गुना में किया गया। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में ज़िला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के कई पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
वैश्य महासम्मेलन जिला महामंत्री ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई । जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर वैश्य महासम्मेलन का विस्तार करते हुए गुना जिले की प्रत्येक तहसील में वैश्य समाज बधुओं के सुख दुःख की चिंता की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को तहसील स्तर तक सदस्यता वृद्धि पर विशेष ज़ोर देने हेतु भी कहा गया जिससे संगठन को सशक्त बनाया जा सके और संगठन की ताकत ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)