नाप-तौल विभाग द्वारा गुना की 42 संस्थाओं की जांच
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार नाप-तौल विभाग, गुना द्वारा आज जिले में 42 संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान किराना दुकानों, फल-सब्जी विक्रेताओं, मसाला एवं आटा चक्की, कृषि सेवा केंद्र, गल्ला व्यापारियों सहित अन्य संस्थानों को शामिल किया गया।

जांच में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 24 एवं 33 के अंतर्गत 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। नाप-तौल विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की जांच संपूर्ण जिले में निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)