वृद्धाश्रम में मनाया भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन, वृद्धजनों को बांटे अंग वस्त्र, लिया आशीर्वाद
फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन धूमधाम से वृद्धाश्रम में मनाया गया। इस दौरान किसानों द्वारा वृद्धजनों को उपहार भी बांटे गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वृद्धजनों से आशीर्वाद भी लिया।
शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्मदिन मवई स्थित समाज कल्याण द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में मनाया गया। संगठन के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का 51 किलो की फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लगभग एक सैकड़ा से अधिक बृद्धजनों को अंगवस्त्र बांटे गये। किसान नेता राजेश सिंह चौहान ने बताया कि वृद्धाश्रम में सामाजिक तिरस्कार कर दिये गये वृद्धजनों के बीच किसान व उनके कार्यकर्ताओ के द्वारा जन्मदिन मनाया जाना बेहद सुंदर व सुखद पल है। वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वृद्धजनों के बीच किसान नेता का जन्मदिन मनाए जाने पर चारो ओर जमकर सराहना की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकुमार सिंह गौतम, प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता, शिवचन्द्र शुक्ला, अंकित सिंह, सईद अहमद, वसीम खान उर्फ राजू, उस्मान खान आदि रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



