वृद्धाश्रम में गूंजे भगवान के भजन, बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान

Monday, March 23, 2026 - 19:44
Updated: 4 months ago
0
वृद्धाश्रम में गूंजे भगवान के भजन, बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान

हाथरस (आरएनआई) कहते हैं कि यदि किसी उदास चेहरे पर मुस्कान ला दी जाए, तो उससे बड़ी कोई पूजा नहीं होती। इसी भावना को साकार करते हुए शहर की जानी-मानी संस्था निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा आगरा रोड स्थित एक वृद्धाश्रम में भजन-कीर्तन का भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के नाम स्मरण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का ऐसा मनमोहक क्रम प्रारंभ हुआ जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया। शहर के प्रसिद्ध भजन गायक मनोहर बिहारी दास जी एवं गौरव जी बाल भजन गायक रूद्र सारस्वत ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। “राधे-राधे”, “श्याम तेरी बंसी” एवं “हरे राम हरे कृष्ण” जैसे भजनों ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।

विशेष रूप से वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के चेहरों पर झलकती खुशी और सुकून इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उनके साथ बिताए गए ये पल सभी के लिए अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक रहे।

कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण भगवान श्रीनाथ जी की अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक झांकी रही, जिसे फूलों, आभूषणों एवं भव्य वस्त्रों से सुसज्जित किया गया था। झांकी के दर्शन हेतु उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने सामूहिक रूप से श्रद्धा भाव से आरती की संस्था के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उन लोगों तक खुशियां पहुंचाना है जो अक्सर अकेलेपन का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि “वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनके साथ समय बिताना और उन्हें प्रसन्न देखना ही हमारी सच्ची सेवा है।”कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया तथा उपस्थित जनों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन न केवल भक्ति का माध्यम बना, बल्कि समाज को सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश भी दे गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, अवधेश कुमार बंटी, मयंक ठाकुर, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय , राहुल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User