विश्व हृदय दिवस से पूर्व गुना में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी परामर्श

Sep 28, 2025 - 15:07
Sep 28, 2025 - 15:09
 0  135
विश्व हृदय दिवस से पूर्व गुना में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी परामर्श

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा द्वारा चलाएं जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विश्व हृदय रोग दिवस 29 सितंबर की पूर्व संध्या पर रविवार को जिला चिकित्सालय स्थित रेड क्रॉस भवन गुना में हृदय संबंधित स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से इंदौर अपोलो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक राठौर एवं उनकी टीम द्वारा हृदय रोग की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव सेवा भारती अध्यक्ष डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी, मंचासीन रहे। शिविर का कुशल संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ भूपेंद्र धाकरे ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0