गुना में विहिप मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शस्त्र पूजन, दुर्गा चालीसा पाठ और हिंदू समाज को आत्मरक्षा की शपथ

Sep 28, 2025 - 15:04
Sep 28, 2025 - 15:09
 0  108

गुना (आरएनआई) विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रखंड कुंभराज के द्वारा गायत्री कॉलोनी सेवा समिति विशाल शस्त्र पूजन का मां महिषासुर मर्दिनी की भव्य आरती व सामूहिक दुर्गा चालीसा का पाठ किया शास्त्रों का पूजन हुआ। विहिंप जिला सह मंत्री सोनू नाथ योगी बताया नो दिन तक शक्ति की उपासना के बाद माता ने महिषासुर नामक दैत्य वध किया हम नवरात्रि पर हमारी बहनों को शास्त्र प्रतिक्षण करवा सकते हैं क्या ताकि विधर्मी ताकते बहन बेटियों को शिकार ना बना सके माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार देवे।जिला सहसंयोजक करन मीणा ने बताया यहां भी अत्याचार होता है वहां बजरंग दल खड़ा होता है चाहे गोवंश की रक्षा का मामला हो या लव जिहाद का हो या मठ मंदिरों की सुरक्षा का हो प्रत्येक हिंदू समाज अपने घर में लाठियां जरूर रखें ऐसी हिंदू समाज को  शपथ दिलवाई एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष होने पर प्रत्येक हिंदू समाज की सहभागिता बताईं। कार्यक्रम में जिला सुरक्षा प्रमुख दीपक सिंह मीना प्रखंड अध्यक्ष दीपक जैन प्रखंड समरसता प्रमुख दीपक योगी धर्मेंद्र चौकसे लालू पाल  गायत्री सेवा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति दुर्गा वहिने थी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0