विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

Wednesday, October 29, 2025 - 22:25
Updated: 12 months ago
0
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए राजनैतिक दलों के सक्रिय सहयोग प्राप्त करने हेतु बूथ लेवल एजेन्ट्स की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया। अपेक्षा किया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग के दिशा-निर्देशों से समस्त बूथ लेवल एजेन्ट्स को भी भली-भांति अवगत कराते हुए प्रशिक्षित कर दिया जाये। उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में अपनी जो जिज्ञासाएं व्यक्त की गयीं उनके संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराये जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर से 03 नवंबरप, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की तिथि चार नवंबर से चार दिसंबर, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन तिथि नौ दिसंबर, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि नौ दिसंबर से 08 जनवरी 2026, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 है। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत 04 नवंबर से 04 दिसंबर के मध्य 27 अक्टूबर तक के अद्यतन समस्त मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) जिसके पृष्ठ भाग पर सूचना पत्रक (इनफॉरमेशन शीट) मुद्रित रहेगा। सभी मतदाताओं को वितरित कराकर उनके द्वारा भरे हुये हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बी०एल०ओ० द्वारा पुनः प्राप्त किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User