हुनर-ए-हिन्द रियलिटी शो का आडिशन 9 नवम्बर को फतेहपुर में, देशभर के प्रतिभागी लेंगे भाग

Wednesday, October 29, 2025 - 22:25
Updated: 12 months ago
0
हुनर-ए-हिन्द रियलिटी शो का आडिशन 9 नवम्बर को फतेहपुर में, देशभर के प्रतिभागी लेंगे भाग

फतेहपुर (आरएनआई) हुनर-ए-हिन्द अदा अंदाज और आवाज रियलिटी शो के बाबत पत्रकारों से बातचीत करते हुए शो के समन्वयक मुम्बई के विष्णु दयाल श्रीवास्तव, शिवम त्रिपाठी एवं सौम्य मिश्रा ने बताया कि नौ नवंबर दिन रविवार को डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आईटीआई रोड में किया जाएगा। आडिशन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 

बताया कि सहयोग की मुख्य भूमिका में समाजसेवी अशोक तपस्वी, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, सन्तोष तिवारी, व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, अनिल त्रिपाठी, मनीष, राधारमन द्विवेदी, कमल तिवारी, अवधेश जायसवाल, कविता रस्तोगी, विनय तिवारी, अंकुर त्रिवेदी, वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के एमडी संजीव पटेल एवं प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई रहेंगे। समन्वयकों ने बताया कि इस शो में देश भर से टैलेंट भाग ले रहे हैं जिसमें जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को यह मंच अपनी कला दिखाने का सुनहरा अवसर देगा। जजमेंट पैनल में मुम्बई से प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर रागामन हिप हॉप इंडिया के कुणाल व मिस्टर दिल्ली मुकेश और मिस दिल्ली दीक्षा उपस्थित रहेंगी। शो के ग्रैंड फिनाले में देश के कई नामचीन सेलिब्रिटीज शामिल होगे जिससे प्रतिभागियों को बड़ा मंच और पहचान दोनों प्राप्त होगी। शो में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन खुले हैं। अधिक जानकारी व पंजीकरण हेतु संपर्क किया जा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User