विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर भजनाश्रम पर गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

May 19, 2025 - 15:23
May 19, 2025 - 15:24
 0  324
विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर भजनाश्रम पर गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

मथुरा (आरएनआई) भगवान भजनाश्रम के संत निवास पर कब्जे के मामले में आरोपी बनाये गये दूसरे पक्ष ने वृंदावन थाना व पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय ने भगवान भजनआश्रम  द्वारा फाइल की गई चार अंतरिम प्रार्थना पत्र मय हरजा पर निरस्त कर दी हैं।

शिकायतकर्ता  के अनुसार, जिस संपत्ति पर वाद विचाराधीन है, 1941 में उसका शाश्वत पट्टा मिला था। उक्त भूमि से  भगवान भजन आश्रम का कोई लेना-देना नहीं है भगवान भजनाश्रम की भूमि पर कब्जे की बात असत्य व मिथ्या है जबकि भगवान भजनाश्रम द्वारा अपनी ही सम्पत्तियों को निजी लाभ के लिए बगैर जिला जज की परमिशन के बिना विक्रय किया गया है। आरोप लगाया है कि विवादित भूमि नगरनिगम की है नकि भगवान भजनाश्रम की। इस भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके उसके नाम पर मोटा दान लिया जा रहा है जिसे ट्रस्टी हजम कर रहे हैं। पूर्व में अनियमित रूप से विक्रय की गई सभी सम्पत्तियों की जांच की जानी चाहिए एवं नगरनिगम को अपनी सरकारी भूमि पर कब्जा लेना चाहिए। 14 मई को भगवान भजन आश्रम के चंद्रमा प्रसाद द्विवेदी वह मैनेजर कोई यादव जी अन्य आठ लोगों के साथ आकर  उन पर व साथियों पर हमला किया और कोतवाली में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0