विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर पिलाया ठंडा शरबत, उमस भरी गर्मी में शरबत पीकर लोगों ने महसूस की राहत

Wednesday, June 11, 2025 - 18:35
Updated: 1 year ago
0
विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर पिलाया ठंडा शरबत, उमस भरी गर्मी में शरबत पीकर लोगों ने महसूस की राहत

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) नगर के विभिन्न स्थानों पर राजनैतिक, अराजनैतिक व व्यापारियों ने मिलकर उमस भरी गर्मी में लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया जिसने भी शरबत पिया उसको राहत मिली। चेहरे में थोड़ा मुस्कान आई और बोले सदा सुखी रहो।


उमस भरी गर्मी में राहगीर बेहाल हो रहे थे। जिसको देखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया। नगर के ललौली रोड श्री राम जानकी मंदिर के पास विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। इस मौके पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख नर्मदा सागर शुक्ला, जिला धर्म प्रचार प्रमुख एसडी अवस्थी, नगर अध्यक्ष राजेश सिंह गौतम, नगर संयोजक विमलेश बाजपेई, गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल अमित विश्वकर्मा, खजुहा प्रखंड संयोजक विष्णु पांडे, अनिल सविता, निर्मल मौर्य आदि उपस्थित रहे। इसी तरह नगर के ललौली चौराहे के समीप नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू के आवास के सामने भी काउंटर लगाकर लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पति रामकुमार साहू, प्रतिनिधि काजू साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर कुंवरपुर रोड की आजाद नगर मोहल्ले में काउंटर लगाकर ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया। इस मौके पर सपा नेता संदीप गुप्ता, पूर्व सभासद सौरभ गुप्ता, शिक्षक जय कसेरा आदि लोग मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User