अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई

Wednesday, June 11, 2025 - 18:34
Updated: 1 year ago
0
अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नगर स्थित एक डिग्री कॉलेज के समीप सुरक्षित शासकीय भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बुधवार को जेसीबी मशीन की मदद से की गई। जिसमें दर्जनों अवैध निर्माणों को गिराया गया।

उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने बताया कि भूमि तालाब नंबर के अधीन सुरक्षित घोषित है। इसका प्रयोग जल संचयन उद्देश्यों के लिए प्रस्तावित है किंतु पिछले कुछ समय से भूमाफियाओं ने राजस्व अधिकारियों की सांठगांठ से इस भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी थी। प्लॉट काटकर लोगों को बेचा भी जा रहा था। जब यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। उहोंने बताया कि ब्राम्हण टोला निवासी एक युवक ने इस भूमि पर प्लाटिंग होने की शिकायत की थी। तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नगर पंचायत ईओ देवहूती पांडेय पुलिस बल और राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में अवैध प्लाटिंग को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भू-माफियाओं में दहशत का माहौल है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User