मूंग के खेत में मिला दस फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन दरोगा ने पकड़ा

Jun 11, 2025 - 18:45
Jun 11, 2025 - 19:07
 0  54
मूंग के खेत में मिला दस फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन दरोगा ने पकड़ा

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) मूंग के खेत में मजदूर मूंग तोड़ रहे थे, तभी अचानक लगभग दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर देखते ही लोगों के शरीर में सिहरन दौड़ गई। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना मिलने पर वन दरोगा मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ा।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुरमाबाद गांव में बुधवार की सुबह लगभग दस बजे ओंकार सिंह पटेल के मूंग के खेत में मजदूर मूंग तोड़ रहे थे। तभी अचानक लगभग दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। अजगर देखे जाने की जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह राठौर ने वन दरोगा रविंद्र सिंह को दिया। वन दरोगा रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर अजगर को पकड़ा। उन्होंने बताया कि अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया है। इस मौके पर गांव के विनय सिंह, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, लाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0