विधायक बृजेंद्र सिंह यादव एवं प्रतिनिधि रंजीत धाकरे ने किया बेलई गौशाला का औचक निरीक्षण
अशोकनगर (आरएनआई) नगर परिषद पिपरई वार्ड क्रमांक 11 स्थित बेलई की राधा कृष्ण गौशाला का शुक्रवार को मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव एवं विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने गौशाला की साफ-सफाई, पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला संचालन कर रहे संबंधित समूह को निर्देश दिए कि गायों के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में हरा चारा एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान विधायक यादव ने स्वयं गायों को हरा चारा खिलाकर भक्ति और संवेदना का परिचय दिया। उन्होंने भुसा घर का भी अवलोकन किया और वहाँ संग्रहित चारे की स्थिति जानी। गौशाला में इस समय करीब 100 से अधिक गायें संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल के लिए 3 चौकीदार तैनात हैं। ये चौकीदार समय-समय पर गायों को चारा एवं पानी उपलब्ध कराते हैं।
विधायक ने कहा कि गौशालाएँ हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं, इसलिए इनके संरक्षण व बेहतर प्रबंधन की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने गौशाला समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



