विधायक ने मृतक किसानों के आश्रितों को दी सांकेतिक चेक, बीस आश्रितों को 93 लाख 50 हजार रुपए की मिली सहायता

Tuesday, June 17, 2025 - 19:34
Updated: 1 year ago
0
विधायक ने मृतक किसानों के आश्रितों को दी सांकेतिक चेक, बीस आश्रितों को 93 लाख 50 हजार रुपए की मिली सहायता

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत विधायक ने 20 आश्रितों को कल 93 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता हेतु सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर के तहसील परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 20 आश्रितों कुल 93 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने आश्रितों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार किसानो की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पूरे प्रदेश में आश्रित परिवारों को सहायता देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, नायब तहसीलदार रचना यादव तथा नायब तहसीलदार सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User