विधायक ने जिले की पहली स्पेस लैब का किया उद्घाटन, ग्रामीणांचल के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगी लैब: विकास

Jun 21, 2025 - 19:08
Jun 21, 2025 - 19:21
 0  567
विधायक ने जिले की पहली स्पेस लैब का किया उद्घाटन, ग्रामीणांचल के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगी लैब: विकास

फतेहपुर (आरएनआई) बहुआ विकास खंड के महमदपुर ग्राम पंचायत में भारत सरकार के नवनिर्मित पहली स्पेस लैब सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान एवं स्टेम प्रयोगशाला का लोकार्पण शनिवार को अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया। स्पेस लैब का अवलोकन के दौरान व्योमिका स्पेस, लखनऊ के सीईओ गोविंद यादव एवं पायनियर स्विफ्ट के निदेशक जितिन उप्पल और अवनीश अग्रहरि ने विधायक को प्रयोगशाला से संबंधित जानकारी साझा की। 

बताया कि इस प्रयोगशाला में इसरो के रॉकेट एवं सॅटॅलाइट से संबंधित मॉडल्स, ड्रोन्स एवं रोबोटिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी मिलेगी। उद्घाटन समारोह के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि सभी विकास खण्डों में केवल बहुआ ब्लाक ही जिले की पहली ऐसी स्पेस लैब है जिसे जिसे एक ग्राम पंचायत (महामासपुर) में बनाया गया। स्पेस लैब खुलने से ग्रामीणांचलों के युवाओं और शोधकर्ताओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज अग्रवाल, बीईओ हौसिला प्रसाद, सभासद दिनेश तिवारी, सचिव राघवेन्द्र प्रसाद, प्रधान बद्री प्रसाद, भाजपा महामंत्री संदीप सिंह चंदेल, राजेश तिवारी, ज्ञान सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह पटेल, चन्द्रकांत, विजय लक्ष्मी सिंह, ज्योति उमराव, मीना गुप्ता, किरन तिवारी, आरती सिंह, प्रथमा यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0