15 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुआ पालिका का तीसरा मोर्चा, आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

समस्याओं का निदान न होने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

Jun 21, 2025 - 19:09
Jun 21, 2025 - 19:21
 0  432
15 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुआ पालिका का तीसरा मोर्चा, आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका परिषद फतेहपुर में व्याप्त समस्याओं के साथ-साथ पनप रहे भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों का तीसरा मोर्चा सामने आया है। तीसरे मोर्चे ने लामबंद होकर पंद्रह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी को सौंपकर समस्याओं का निदान किए जाने की बात कही। यह भी चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का निदान शीघ्र न हुआ तो धरना-प्रदर्शन का उत्तदायित्व ईओ का होगा। 

नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 34 अहमदगंज के सभासद मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक सभासद नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां ईओ को दिए गए ज्ञापन में पंद्रह सूत्रीय मांगे उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि असिस्मेंट में जो कार्रवाई हो रही है उसमें खतौनी की मांग की जा रही है। जबकि यह देखना चाहिए कि भवन/प्लाट सरकारी भूमि पर तो नहीं है। इसलिए मात्र बैनामा के आधार पर स्वामित्व दर्ज होना चाहिए। इसमें भी रिश्वत की मांग की मंशा स्पष्ट है। ईदगाह रोड त्योहार पर न बनाकर अब क्यों बनवाई जा रही है। सिद्धपीठ कालिकन मंदिर को जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। इसके बावजूद इस मार्ग का निर्माण न कराकर अन्य अनुपयोगी मार्गों के निर्माण का टेण्डर कराया गया जो अनुचित है। ज्वालागंज वार्ड मंे तालाब का सुन्दरीकरण हेतु प्रस्ताव दिया गया लेकिन अब तक कार्रवाई न किया जाना घोर लापरवाही का प्रतीक है। अबरपुर में मासूक पहलवान की पुलिया के आगे नाला निर्माण नहीं कराया गया जिससे जलभराव की समस्या मुंह बाए खड़ी है। नाला एवं नालियों की सफाई ठीक ढंग से नहीं कराई गई। सभासदों के बिना सहमति पत्र के संस्था का भुगतान न किया जाए। सरांय मीनाशाह अजगवां में निर्मित ट्यूबवेल पर अब तक आपरेटर की नियुक्ति क्यों नहीं की गई। शहर के अधिकांश हिस्सों में नलों से मिट्टी आने के बावजूद निराकरण क्यों नहीं किया जा रहा है जबकि यह लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल है। जिसके जवाब सभासदों ने ईओ से मांगते हुए कहा कि यदि सभी समस्याओं का निराकरण समय पर न किया गया तो वह सभी धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ईओ की होगी। इस मौके पर सभासदों में अरूण यादव, रीता पटेल, नेहा पवन द्विवेदी, विवेक श्रीवास्तव, मो0 इस्माइल, मो0 आफताब भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0